पीछे हटना नहीं Pichhe hatna nahin - a Hindi poem

POETRY IN HINDI  :- कविताओं का संकलन।

Guest post :-

पीछे हटना नहीं - हिंदी कविता / Pichche hatna nahin - HINDI poem

Pichche hatna nahin poetry in hindi

अम्बेडकरनगर ,उत्तरप्रदेश से रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी की कविता:-

पीछे हटना नहीं 

चलो

आगे आओ

बढ़ाओ

दो चार कदम,

जिसको

आना होगा

साथ में

वो आएगा

भरेगा दम। 

अकेला हो

तो क्या हुआ

डरना नहीं,

मकसद

एक हो

राह कितना भी

कठिन हो

पीछे हटना नहीं। 

अक्सर

हवाएं दीपक

को जलने

नहीं देते

पर कब तक

जब हम

मिलकर

दीप जलाते

चलेंगे,

बिना

हाथ पैर

हिलाए

मंजिल है 

मिलना नहीं। 

अकेला हो

तो क्या हुआ

डरना नहीं,

मकसद

एक हो

राह कितना भी

कठिन हो

पीछे हटना नहीं। 

~~~~~

रचनाकार -

रामबृक्ष बहादुरपुरी

(अम्बेडकरनगर ,यू पी )

    मो. न.- 9721244478


कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।

रचनाकार का परिचय:-

poetry in hindi
रचनाकार का नाम - रामबृक्ष बहादुरपुरी (कवि एवं मंच संचालक)
पिता का नाम - पतिराम (कृषक)
माता का नाम - अमृता देवी (गृहणी)
स्थाई पता- ग्राम-बलुआ बहादुरपुर,पोस्ट-रुकुनुद्दीनपुर,
तहसील-जलालपुर,जनपद-अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश
पिनकोड-224186.   मो.न.-9721244478
                                       8318557353
जन्म तिथि-20/07/1979.  (बीस जुलाई उन्नीस सौ उन्यासी )
शिक्षा- एम.ए.  , बी.एड , पी.जी.डी.सी.ए. (अवध विश्वविद्यालय अयोध्या)
व्यवसाय- अध्यापक (प्राथमिक विद्यालय, गोण्डा, उत्तर प्रदेश)
1-प्रकाशित पुस्तकें - 1-मधुरिमा(काव्य संग्रह)
                          2-दो पल जीवन के (काव्य संग्रह)
                          3-कलम की गूंज (काव्यसंग्रह)
                          4-जीवन के इन्द्रधनुष ( काव्यसंग्रह)
                          5-माधुरी मुस्कान ( काव्यसंग्रह)
                         
2-दो दर्जन से अधिक प्रकाशित साझा काव्य संग्रह पुस्तक व कई पत्रिकाओं में कविताएं प्रकाशित हो चुकी है।

3-भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकरनगर इकाई साहित्यिक मंच का अध्यक्ष।

4-हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय कबीर कोहिनूर अवार्ड २०२३ (दिल्ली में सम्मानित) से सम्मानित किए गए। 




मैंने इस ब्लॉग / पत्रिका में हमारे आसपास घटित होने वाली कई घटनाक्रमों को चाहे उसमें ख़ुशी हो, दुख हो, उदासी हो, या हमें उत्साहित करतीं हों, दिल को छु लेने वाली उन घटनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है. कुछ को कविताओं का रूप दिया है, तो कुछ को लघुकथाओं का | इसके साथ ही विविध-अभिव्यक्ति के अंतर्गत लेख,कहानियों,संस्मरण आदि को भी स्थान दिया है। यदि आप भी अपनी रचनाओं के द्वारा ' poetry in hindi' कविताओं के संकलन का हिस्सा बनना चाहते हैं या इच्छुक हैं तो आप सादर आमंत्रित हैं। (रचनाएं - कविता,लघुकथा,लेख,संस्मरण आदि किसी भी रूप में हो सकती हैं।) इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पेज about us या contact us पर जाएं।

Attitude poem
June 04, 2023
0

Comments

Search

Theme images by Michael Elkan