POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
अम्बेडकरनगर ,उत्तरप्रदेश से रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी की कविता:-
जिंदगी की किताब
एक दिन
पढ़ने लगा
जिंदगी की किताब,
पलटने लगा
पल पल के पन्नों को
और समझने लगा
बीती दास्तां।
खोता गया
अतीत के
शाब्दिक भाव में,
मन में
उभरने लगा
अक्षरता एक चित्र।
लोग इकट्ठा थे
बोल रहे थें
बलपूर्वक
जोर शोर से,
हां हां….
थामो…..
गिरने मत देना…..
और देखते देखते ही
लम्बी चौड़ी
भारी भरकम
छप्पर ,
दीवार पर
चढ़ चुकी थी।
मस्तिष्क
कला और भाव
पक्ष से प्रसांगिक
व्याख्यान दिया
बल में शक्ति है?
या
समूह में शक्ति है?
निष्कर्ष में पाया
प्रेम में शक्ति है
प्रेम ही बल है।
~~~~~~~
रचनाकार -
रामबृक्ष बहादुरपुरी
(अम्बेडकरनगर ,यू पी )
More poems you may like written by रामबृक्ष बहादुरपुरी :-
3-भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकरनगर इकाई साहित्यिक मंच का अध्यक्ष।
4-हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय कबीर कोहिनूर अवार्ड २०२३ (दिल्ली में सम्मानित) से सम्मानित किए गए।
More poems you may like from poetry in hindi:-

Tara kumari
मैंने इस ब्लॉग / पत्रिका में हमारे आसपास घटित होने वाली कई घटनाक्रमों को चाहे उसमें ख़ुशी हो, दुख हो, उदासी हो, या हमें उत्साहित करतीं हों, दिल को छु लेने वाली उन घटनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है. कुछ को कविताओं का रूप दिया है, तो कुछ को लघुकथाओं का | इसके साथ ही विविध-अभिव्यक्ति के अंतर्गत लेख,कहानियों,संस्मरण आदि को भी स्थान दिया है। यदि आप भी अपनी रचनाओं के द्वारा ' poetry in hindi' कविताओं के संकलन का हिस्सा बनना चाहते हैं या इच्छुक हैं तो आप सादर आमंत्रित हैं। (रचनाएं - कविता,लघुकथा,लेख,संस्मरण आदि किसी भी रूप में हो सकती हैं।) इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पेज about us या contact us पर जाएं।
Comments
Post a Comment