POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन। Guest post :- (सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:- (नववर्ष ...
POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
स्वागत है, अभिनंदन है, नववर्ष तुम्हारी जय हो,
आप सभी के जीवन में, नववर्ष मंगलमय हो !!
लम्हा-लम्हा दिन बीता, महीना और फिर साल,
आने वाला वर्ष नया, आगमन हो खुशहाल !!
सर्द हवाओं की ठिठुरन, पल भर में यादों की बिछुड़न,
मन के लहरों की सिहरन, चेतना सजग उठी जबरन !!
बड़ी निराली छटा बिखेरी, सर्दी की फुहार,
सबके नवजीवन में आए, खुशियों की बहार !!
घने कोहरे के आगोश में, बीत गया जो कल,
उगता सूरज सबके लिए, लाया सुनहरा पल !!
नए जोश उल्लास ने यूं तो, मन में किया बसेरा,
सबके मन-मन्दिर में अब, खुशियों का हुआ सवेरा !!
भेदभाव सब मन से आज, अपने हम मिटाएं,
आओ हम मिल-जुलकर, नववर्ष की खुशी मनाएं !!
गिले-शिकवे मिटाकर अब तो, सबको गले लगाएं,
खुशियों की सौगात देकर, रिश्तों को महकाएं !!
More poems you may like written by सुखदेव प्रसाद गौर :-
विविध अभिव्यक्ति ( कहानी ,लेख आदि):-
Short - stories you may like :-
COMMENTS