POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन। Guest post :- (सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:- (मधुर यादे...
POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
Guest post :-
(सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:- (मधुर यादें - हिंदी कविता/ Madhur Yaaden- Hindi kavita)
मधुर यादें
~~~~
क्या सोचूं क्या लिखूं मैं सार,नजर करूं ये सरसरी,
हसीन लम्हों के बीते पल,कुछ यादें मेरी दर्दभरी।
कुछ खट्टी कुछ मीठी यादें,कुछ थोड़े नमकीन,
दिल में सबकी यादें लेकर,हूं थोड़ा गमगीन।
रात्रि पहर बेचैन रहा,सो न सका इक पल,
लगाव दिलों से जुड़ा आपके,संग में बीते पल।
घुमड़ घुमड़ कर यादें सबकी,मन में गूंजे बात,
अथाह प्रेम दुआएं सबकी,रब की है सौगात।
दिल बक्शे इनायत सबको,दिल से करूं नमन,
खुशहाली का आलम हो,शत शत है अभिनंदन।
खुदा सबको सलामत रखे, ग़म की तन्हाइयों से,
शीश नवाता हूं सबको,दिल की गहराइयों से।
जय हिंद!
~~~~~
:- रचनाकार -
सुखदेव प्रसाद गौर
मो. नं. -7085701565
कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।
More poems you may like written by सुखदेव प्रसाद गौर :-
A Story with heartfelt poems...you may like from poetry in hindi:-
Quotes on life and love,you may like from poetry in hindi :-
(कोट्स ऑन लाइफ एंड लव)
विविध अभिव्यक्ति ( कहानी ,लेख,कोट्स आदि):-
Quotes on life and love
Short - stories you may like :-

COMMENTS