बेटी की शादी Beti ki shaadi - a Hindi poem

 

POETRY IN HINDI  :- कविताओं का संकलन।

Guest post :-

Beti ki shaadi par kavita

(सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता :-

बेटी की शादी

शुभ - दिन,शुभ - घड़ी आज की,मंगल बेला आई है
चाचा के बेटी की शादी में, बजी आज शहनाई है।

क्या खूब है हल्दी हाथ का,शादी - व्याह में चलन
फले - फूले दो दिलों के, पावन प्रेम का मिलन।

प्रेम - प्रसून वाटिका में, इक फूल दिल ने उगाया है
फूल ने इस पावन रिश्ते में,घर उनका महकाया है।

फूलों की वादियों में पली,आजाद पंछी की जिंदगी जीती है
आज मां का आंचल छोड़,सास की लक्ष्मी बन जाती है।

जीवन के इस प्रेम सफर में, सदा रहना यूं संग
प्रेम से परिवार में तुम,भरो यूं हीं खुशियों के रंग।

हंसते - खेलते परिवार में,प्रेम से मानो सबका कहना
जेठ - जेठानी,ननद - देवर, मानों अपने भाई - बहना।

सास - ससुर जीवन में अपने,पूजनीय दो रूप हैं
सेवा उनकी करना तुम,माता - पिता के स्वरूप हैं।

रफ्ता - रफ्ता एक दूजे संग,सौगंध प्रेम की खानी है
जीवन - भर साथ निभाना,अब जीने की यही कहानी है।

जीवन के अनमोल सफर में,होना नही मजबूर
गीले - शिकवे मिटाए अब,सौगंध का सिंदूर।

हसीन यादों को दर - किनार कर,नई जिंदगी को गले लगाएगी,
बेटी आज बहु बनकर,ससुराल की जिम्मेदारी निभाएगी।

अटूट - प्रेम का प्यारा सा ये,सात - जन्मों का बंधन है
फूले - फले और आगे बढ़े ,ये वंशवाद का चंदन है।

अविस्मरणीय यादों को छोड़,बेटी चली ससुराल
दुआ ये ऊपर वाले से,बेटी को रखना खुशहाल।


:- रचनाकार - 
सुखदेव प्रसाद गौड़
मो. नं. -7085701565

कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।

More poems you may like written by  सुखदेव प्रसाद गौड़ :-





Quotes on life and love:-
(कोट्स ऑन लाइफ एंड लव)

मैंने इस ब्लॉग / पत्रिका में हमारे आसपास घटित होने वाली कई घटनाक्रमों को चाहे उसमें ख़ुशी हो, दुख हो, उदासी हो, या हमें उत्साहित करतीं हों, दिल को छु लेने वाली उन घटनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है. कुछ को कविताओं का रूप दिया है, तो कुछ को लघुकथाओं का | इसके साथ ही विविध-अभिव्यक्ति के अंतर्गत लेख,कहानियों,संस्मरण आदि को भी स्थान दिया है। यदि आप भी अपनी रचनाओं के द्वारा ' poetry in hindi' कविताओं के संकलन का हिस्सा बनना चाहते हैं या इच्छुक हैं तो आप सादर आमंत्रित हैं। (रचनाएं - कविता,लघुकथा,लेख,संस्मरण आदि किसी भी रूप में हो सकती हैं।) इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पेज about us या contact us पर जाएं।

life poem
March 25, 2024
0

Comments

Search

Theme images by Michael Elkan