सफल जीवन Safal jiwan - a Hindi poem

 

POETRY IN HINDI  :- कविताओं का संकलन।

Guest post :-
Golden future poetry in hindi


(सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:-

सफल जीवन

सुनहरे भविष्य की तलाश में,
मैं निकला हर्षोल्लास  में ,
किसी को मंजिल यूं ही नहीं मिलती,
फिर भी जीता हूं दृढ़ विश्वास में।

चारों ओर सन्नाटा छा रहा था,
कोई द्वार पर दस्तक दे रहा था,
मंजिल यूं तो दूर नहीं पाना,
कोई ढाढस अपना बंधा रहा था।

मानव आज जी के जंजाल में पड़ा है,
और झूठ के कठघरे में खड़ा है,
झूठ मक्कारी और फरेब के चंगुल में,
झूठ की बुनियाद पर अड़ा है।

अगर सच्चाई के बुलंदियों की भरनी हो उड़ान,
तो झूठ का सहारा लेना छोड़ दे इंसान,
कर फैसला ईमानदारी के उसूलों का,
अपने अंदर के जज्बात और हुनर को पहचान।

अपने पैरों पर खड़े होने की आगाज़,
कोशिश हमने भी की थी जनाब,
दुनिया की धुत्कारी और  नफरत के बीच,
लक्ष्य को हमने फिर भी किया आबाद।

नफरत भरी नजरों  का भी करना है सम्मान,
कामयाबी के पहनी स्वर्णिम जज्बाती परिधान,
खुशी जहन में औरों की जो भटके हुए को राह दिखाए,
सफल बनाएं जीवन उसका बने वही महान।

:- रचनाकार - 
सुखदेव प्रसाद गौड़
मो. नं. -7085701565

कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।

More poems you may like written by  सुखदेव प्रसाद गौड़ :-



Quotes on life and love:-
(कोट्स ऑन लाइफ एंड लव)




मैंने इस ब्लॉग / पत्रिका में हमारे आसपास घटित होने वाली कई घटनाक्रमों को चाहे उसमें ख़ुशी हो, दुख हो, उदासी हो, या हमें उत्साहित करतीं हों, दिल को छु लेने वाली उन घटनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है. कुछ को कविताओं का रूप दिया है, तो कुछ को लघुकथाओं का | इसके साथ ही विविध-अभिव्यक्ति के अंतर्गत लेख,कहानियों,संस्मरण आदि को भी स्थान दिया है। यदि आप भी अपनी रचनाओं के द्वारा ' poetry in hindi' कविताओं के संकलन का हिस्सा बनना चाहते हैं या इच्छुक हैं तो आप सादर आमंत्रित हैं। (रचनाएं - कविता,लघुकथा,लेख,संस्मरण आदि किसी भी रूप में हो सकती हैं।) इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पेज about us या contact us पर जाएं।

hope
March 24, 2024
0

Comments

Search

Theme images by Michael Elkan