POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन। Guest post :- (ख्वाबों की कश्ती- हिंदी कविता/Khwabon ki kashti - Hindi kavita) ख्वाबों की कश्ती ~~~...
POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
Guest post :-
(ख्वाबों की कश्ती- हिंदी कविता/Khwabon ki kashti - Hindi kavita)
ख्वाबों की कश्ती
~~~~
ख्वाबों की कश्ती थी,
एक प्यारी लड़की उसे देख हंसती थी,
ख्वाबों को कश्ती में रचती थी।
एक रोज़ एक तूफान आया,
कश्ती को भंवर में ले डूबाया।
उसकी नजरों के सामने एक अंधेरा - सा छाया,
जुगनुओं ने प्यार से उसे समझाया।
अंधेरे में जैसे हम रोशनी करते हैं,
ऐसे छोटे से भंवर से हम नहीं डरते हैं।
ख्वाबों की उड़ान हम फिर से भरेंगे,
ऐसे भंवर से हम नहीं डरेंगे।।
~~~~~~
रचनाकार :- (अज्ञात)
हमदर्द
मो. नं.8292156276
COMMENTS