देशभक्त फौजी Deshbhakt Fauji - a hindi poem

POETRY IN HINDI  :- कविताओं का संकलन।

Guest post :-
Deshbhakt fauji poetry in hindi

(सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:-

देशभक्त फौजी 

रुकना तेरा काम नहीं,चलना तेरी शान!
आगे बढ़ते रहने में ही, तेरी है पहचान!!

देशभक्ति का सपना है,मेरी ये तमन्ना है!
सच्चाई के पथ पर चलके,ऊंचे चढ़ते जाना है!!

है हमको ये इल्म सदा,नहीं गवाना है ईमान!
राष्ट्रगरिमा के खातिर,जान भी अपनी है कुर्बान!!

दुनिया को हम पर नाज हो,काम कुछ ऐसा कर जाएं!
विश्व - पटल पर बड़े गर्व से, झंडा अपना फहराएं!!

मेरी माटी मेरा देश,सारे जग से न्यारा है!
इसकी इज्जत हमको अपने प्राणों से भी प्यारा है!!

दखलंदाजी नहीं चलेगी,फौजी की है ललकार!
सारे जग में फैले मेरे,प्यारे भारत की जय - जयकार!!

:- रचनाकार - 
सुखदेव प्रसाद गौड़
मो. नं. -7085701565

कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।

More poems you may like written by  सुखदेव प्रसाद गौड़ :-



Quotes on life and love:-
(कोट्स ऑन लाइफ एंड लव)



मैंने इस ब्लॉग / पत्रिका में हमारे आसपास घटित होने वाली कई घटनाक्रमों को चाहे उसमें ख़ुशी हो, दुख हो, उदासी हो, या हमें उत्साहित करतीं हों, दिल को छु लेने वाली उन घटनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है. कुछ को कविताओं का रूप दिया है, तो कुछ को लघुकथाओं का | इसके साथ ही विविध-अभिव्यक्ति के अंतर्गत लेख,कहानियों,संस्मरण आदि को भी स्थान दिया है। यदि आप भी अपनी रचनाओं के द्वारा ' poetry in hindi' कविताओं के संकलन का हिस्सा बनना चाहते हैं या इच्छुक हैं तो आप सादर आमंत्रित हैं। (रचनाएं - कविता,लघुकथा,लेख,संस्मरण आदि किसी भी रूप में हो सकती हैं।) इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पेज about us या contact us पर जाएं।

Determination
March 24, 2024
0

Comments

Search

Theme images by Michael Elkan