POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन। वसंत - हिंदी कविता/ Vasant - Hindi poem Guest post :- (इंदौर से रचनाकार :- अपूर्वा चौधरी की कविता) ...
POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
वसंत - हिंदी कविता/ Vasant - Hindi poem
Guest post :-
(इंदौर से रचनाकार :- अपूर्वा चौधरी की कविता)
वसंत
ठिठुरी धाराएँ जब मुस्काएँ,
वाग्देवी वीणा मधुर बजाएँ।
ज्ञान के मोती झर-झर झलकाएँ,
मानो जैसे वसंत आए।
सूनी डालों में पत्ते छाएँ,
पीली चुनर ओढ़े सरसों लहराएँ।
धूप की सुनहरी आहट
हर कोने को रोशन कर जाए,
मानो जैसे वसंत आए।
पंछी मधुर गीत सुनाएँ,
तितलियाँ रंगों में झूम जाएँ।
नव कोपल मन को शीतल कर जाए,
नीरसता की लंबी रात
उत्साह में घुल जाए—
मानो जैसे वसंत आए।
— :अपूर्वा चौधरी
(सिलिकॉन सिटी ,इंदौर)
कैसी लगी यह गीत/कविता/नज़्म/ग़ज़ल? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।
More poems you may like from poetry in hindi:-
A Story with heartfelt poems...you may like from poetry in hindi:-
Quotes on life and love,you may like from poetry in hindi :-
(कोट्स ऑन लाइफ एंड लव)
विविध अभिव्यक्ति ( कहानी ,लेख,कोट्स आदि):-
Quotes on life and love
Short - stories you may like :-

COMMENTS