POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन। Guest post :- (नागपुर,महाराष्ट्र से रचनाकार :- हेमंत गर्ग ' हेमू ' की कविता) (हम उसके शहर से...
POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
Guest post :-
(नागपुर,महाराष्ट्र से रचनाकार :- हेमंत गर्ग ' हेमू ' की कविता)
(हम उसके शहर से क्या आए- हिंदी कविता/Hum uske shahar se kya aaye - Hindi kavita)
हम उसके शहर से क्या आए..
हम उसके शहर से क्या आए,
उसने, संवरना छोड़ दिया।।
जैसे सावन का मौसम है,
बस पत्तो ने, उगना छोड़ दिया।।
मेरे लिये रोती बहुत है वो,
बस उसकी आंखों ने बरसना छोड़ दिया।।
बहुत याद आ रही है मेरी,
कि उसने भूख में भी, दस्तरखान छोड़ दिया।।
बहुत गिला है, किस्मत से उसको भी,
बस उसने , मंदिर जाना छोड़ दिया।।
उसके ख्वाबों में, अब भी आता हूँ मैं,
बस उसने, बिछोना छोड़ दिया।।
उसकी उदासी है गहरी इतनी,
जैसे बादलों ने, गरजना छोड़ दिया।।
अब भी किसी को,अपना नही पाई है वो
बस उसने, मुझे अपना कहना छोड़ दिया।।
मुझे पता है वो अब भी, बहुत प्यार करती है,
मुझसे, बस उसने बताना छोड़ दिया।।
हम उसके शहर से क्या आए,
उसने, संवरना छोड़ दिया।।
~~~~~
रचनाकार:-
हेमन्त गर्ग "हेमू"
नागपुर,महाराष्ट्र।
कैसी लगी यह गीत/कविता/नज़्म/ग़ज़ल? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।
More poems you may like from poetry in hindi:-
A Story with heartfelt poems...you may like from poetry in hindi:-
Quotes on life and love,you may like from poetry in hindi :-
(कोट्स ऑन लाइफ एंड लव)
विविध अभिव्यक्ति ( कहानी ,लेख,कोट्स आदि):-
Quotes on life and love
Short - stories you may like :-

COMMENTS