POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
Guest post :-
अम्बेडकरनगर ,उत्तरप्रदेश से रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी की कविता:-
सफल हुआ चंद्रयान…
संध्या के इस सफल प्रभा में
चंद्रयान का उदय हुआ
जाग उठा जन जन दुनिया का
भारत का जय विजय हुआ।
तन मन में खुशियों की कलियां
थी उपवन में महक गयी
कलरव सी ताली की ध्वनियां
हर कोने में चहक गयी।
नयी सुबह का नया सवेरा
देख चांद मुस्काया था
आज मिलन पावन रिश्ते को
वक्त सही जो आया था।
जयकारा का बजा नगाड़ा
जन-गण-मन का गान हुआ
दुनिया के हर कोने कोने
भारत का सम्मान हुआ।
सिद्ध किए वैज्ञानिक अपने
हार हार कर हारो ना
लक्ष्य दूर हो चाहे जितना
पहले मन को मारो ना।
हर उन्नति हर संघर्षों का
भारत भाग्य विधाता है
चन्द्रयान का चांद पे जाना
सिद्ध यही कर जाता है।
जय हो जय हो भारत की जय
जय जय मिशन हमारा जय
वैज्ञानिक विज्ञान की जय जय
जय जय वतन हमारा जय।
रचनाकार -
रामबृक्ष बहादुरपुरी
(अम्बेडकरनगर ,यू पी )
मो. न.- 9721244478
कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।
विविध अभिव्यक्ति ( कहानी ,लेख आदि):-

Tara kumari
मैंने इस ब्लॉग / पत्रिका में हमारे आसपास घटित होने वाली कई घटनाक्रमों को चाहे उसमें ख़ुशी हो, दुख हो, उदासी हो, या हमें उत्साहित करतीं हों, दिल को छु लेने वाली उन घटनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है. कुछ को कविताओं का रूप दिया है, तो कुछ को लघुकथाओं का | इसके साथ ही विविध-अभिव्यक्ति के अंतर्गत लेख,कहानियों,संस्मरण आदि को भी स्थान दिया है। यदि आप भी अपनी रचनाओं के द्वारा ' poetry in hindi' कविताओं के संकलन का हिस्सा बनना चाहते हैं या इच्छुक हैं तो आप सादर आमंत्रित हैं। (रचनाएं - कविता,लघुकथा,लेख,संस्मरण आदि किसी भी रूप में हो सकती हैं।) इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पेज about us या contact us पर जाएं।
Related Posts
Determination
August 25, 2023
0
Comments
Post a Comment