$type=slider$meta=0$snip=0$rm=0

अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिवस/दिन April maah ke mahatwapurn diwas /din

विविध अभिव्यक्ति  लेख:- by Tara kumari अप्रैल माह/महीने के महत्वपूर्ण दिवस/दिन (April maah/mahine ke mahatwapurn diwas/ din)        यूं तो प...

विविध अभिव्यक्ति 

लेख:- by Tara kumari

अप्रैल माह/महीने के महत्वपूर्ण दिवस/दिन (April maah/mahine ke mahatwapurn diwas/ din)

April maah ke mahatwapurn diwas/din

       यूं तो प्रत्येक महीने के प्रत्येक दिन का हमारे जीवन में एक विशेष महत्व है लेकिन आज हम इस महीने अर्थात् अप्रैल माह में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस के बारे में चर्चा करेंगे।

अप्रैल माह/महीने के महत्वपूर्ण दिवस/दिन:-

1 अप्रैल :- 

 1 अप्रैल को ओडिशा स्थापना दिवस मनाया जाता है।1 अप्रैल 1936 को ओडिशा एक अलग प्रांत  बना था।

1 अप्रैल को मूर्ख दिवस भी कहा जाता है। मुख्यत: यह पश्चिमी देशों में मनाया जाता है।इस दिवस के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं।
     इनमें से एक कहानी है -  बोहेमिया की रानी ऐनी तथा इंग्लैंड के राजा  रिचर्ड द्वितीय ने ऐलान किया कि वे 32 मार्च 1381 को सगाई करनेवाले हैं। जिसे सुनकर वहां की जनता खुश हो गई और खुशियां मनाने लगी। लेकिन बाद में सभी को एहसास हुआ कि कैलेंडर में तो 32 मार्च की तारीख होती ही नहीं।वे सभी मूर्ख बन गए थे।
    कहते हैं,उस दिन से 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाने लगा।
    इस दिवस से जुड़ी एक और कहानी प्रचलित है। कहते हैं,फ्रांस में पॉप चार्ल्स ने 1582 को पुराने कैलेंडर की जगह रोमन कैलेंडर का प्रचलन शुरू किया।किंतु,कुछ लोग पुराने कैलेंडर को ही मानते हुए उसके अनुसार नया साल मानते रहे।उन लोगों को लोगों ने अप्रैल फूल्स कहा गया।

2 अप्रैल :- World autism awareness day/ वर्ल्ड  ऑटिज्म अवेयरनेस डे।

     ऑटिज्म से पीड़ित लोगों की जरूरतों तथा आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता हैं।

4 अप्रैल :- अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस / International day for mine awareness.

      बारूदी सुरंगों से लोगों को होनेवाले खतरों से सुरक्षित रखने तथा इससे संबंधित लोगों के स्वास्थ्य पर पड़नेवाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाता है। 


5 अप्रैल :- राष्ट्रीय समुद्री दिवस/National maritime day.

       यह दिवस भारत में 5 अप्रैल को मनाया जाता है।पांच महासागरों में समुद्री अर्थव्यस्था तथा व्यापार को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस/ नेशनल मैरीटाइम डे, राष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक है।

7 अप्रैल :- वर्ल्ड हेल्थ डे / World health day/ विश्व स्वास्थ्य दिवस।

         प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को दुनिया के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वर्ल्ड हेल्थ डे / विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

 10 अप्रैल :-  विश्व होम्योपैथी दिवस ( World homeopathy day).

      10 अप्रैल को लोगों में होम्योपैथ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ल्ड होम्योपैथी डे मनाया जाता है। 

 11 अप्रैल :-  राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस / National safe motherhood day.

     महिलाओं को मातृत्व देखभाल तथा गर्भावस्था में उचित स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित जागरूकता के लिए 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है।

13 अप्रैल :- 

 जलियांवाला बाग हत्याकांड :- 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में  यह हत्याकांड  हुआ था।
      

 जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस :-
     13 अप्रैल को  प्रत्येक वर्ष  जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस के रूप में  मनाया जाया है।जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना 1986 में 13 अप्रैल को हुआ था।


14अप्रैल :- 

• डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती:-

      14 अप्रैल 1891 को डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था।अंबेडकर जी जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे तथा विश्व भर में वे मानवाधिकार आंदोलन,अपनी प्रकांड विद्वता एवं संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।इसलिए इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
  ये सभी दिवस उनके सम्मान के लिए मनाया जाता है।
 
• महावीर जयंती :-

        14 अप्रैल, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म दिवस है।इस दिन को महावीर जयंती के रूप में मनाया जाता है।  भगवान महावीर ने तीस वर्ष में संसार से विरक्त होकर राज पाट तथा राजशाही जीवन को त्याग करके  सन्यासी जीवन को धारण किया था।


15अप्रैल :- विश्व कला दिवस / world art day

     15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य लोगों में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

16अप्रैल :- वर्ल्ड वॉइस डे/ world voice day.

      प्रत्येक वर्ष 16 अप्रैल को वर्ल्ड वाइस डे मनाया जाता है।इसका उद्देश्य लोगों में दैनिक जीवन में या हमारे पूरे जीवन में बोलने की अहमियत के प्रति लोगों को सचेत एवं जागरूक करना है।साथ ही इस बोलने की क्षमता जैसे अमूल्य  उपहार को हम कैसे प्रभावशाली बनाएं इसके प्रति भी जागरूकता फैलाना है।

17अप्रैल :- World Hemophilia day/ वर्ल्ड हीमोफीलिया डे।

     17 अप्रैल को विश्व हीमोफिलिया दिवस मनाया जाता है ,इसका उद्देश्य हीमोफीलिया तथा अन्य  रक्त संबंधी  एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी  में जाने वाले रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।


18अप्रैल :- World Heritage day/विश्व धरोहर दिवस।

   18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे/ विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है।
    इसका उद्देश्य दुनिया भर में विरासत में मिले स्वर्णिम ऐतिहासिक अद्भुत निर्माण जो वक्त के साथ जर्जर होते जा रहे हैं उन्हें बचाने तथा उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा बढ़ाना है।

22अप्रैल :- इंटरनेशनल मदर अर्थ डे/International mother earth day.

     पृथ्वी को  सुरक्षित रखने तथा बचाने के मुहिम हेतु प्रत्येक वर्ष 22अप्रैल को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे मनाया जाता है। क्योंकि पृथ्वी के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

26अप्रैल :- World intellectual property day / विश्व बौद्धिक संपदा दिवस।

     बौद्धिक संपदा अधिकारों, पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क आदि की भूमिका संबंधी जानकारियों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।

29अप्रैल :- इंटरनेशनल डांस डे/ International Dance Day.

    दुनियाभर में  लोगों के बीच डांस/ नृत्य के प्रति जागरूकता फैलाने तथा बढ़ाने एवं डांस में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा देने  के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे मनाया जाता है।

      कैसी लगी आपको अप्रैल माह से जुड़ी महत्वपूर्ण दिवस की जानकारी?  जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।

इन्हें भी जानें :-

COMMENTS

Name

Attitude poem,9,covid -19(कॉरोना),5,Determination,19,dosti/mitrata/friendship,8,Festival,7,Freedom,6,Heart broken poem,43,hope,26,life poem,85,Love poem,44,motivational,31,Nature,18,New beginning poem,16,Poem,121,Poem on kavita,1,Poem(Love poem),16,question and answer poem,1,Quotes on LIFE and love,3,Sad poem,55,short Hindi poem,19,Short-story,6,sorry poem,1,spiritual,4,strength,15,विविध - अभिव्यक्ति,12,समसामयिक विषय पर रचना/कविता,6,
ltr
item
Poetry in Hindi: अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिवस/दिन April maah ke mahatwapurn diwas /din
अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिवस/दिन April maah ke mahatwapurn diwas /din
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj6Te2cidIYd4z4GYQUCu8CqrrymJvc85EfaAHf4XGmxcUkXtZUoRCDbOzkbQzCQfGpsvPcvhyyxtKbRFQsmItwQngEm7ghredrVBrCke5jf8AL5dgQgjwFmTX6ZR4IK9qoq3J3D-MkIVm4_DalAGovmaA0EXEUYB0a2qwk6DDcLW-PSGZ4x2uHM5jzag/w200-h133/ratchaphruek-g1e490a425_1280.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj6Te2cidIYd4z4GYQUCu8CqrrymJvc85EfaAHf4XGmxcUkXtZUoRCDbOzkbQzCQfGpsvPcvhyyxtKbRFQsmItwQngEm7ghredrVBrCke5jf8AL5dgQgjwFmTX6ZR4IK9qoq3J3D-MkIVm4_DalAGovmaA0EXEUYB0a2qwk6DDcLW-PSGZ4x2uHM5jzag/s72-w200-c-h133/ratchaphruek-g1e490a425_1280.jpg
Poetry in Hindi
https://www.poetryinhindi.com/2022/04/april-maah-ke-mahatwapurn-diwas-din.html
https://www.poetryinhindi.com/
https://www.poetryinhindi.com/
https://www.poetryinhindi.com/2022/04/april-maah-ke-mahatwapurn-diwas-din.html
true
5178304571113798280
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content