निःशब्द NISHABD - HINDI POEM

निःशब्द 

गरीबी की मार कहें 
या प्रशासन की हार 
आम आदमी सहे सौ प्रहार |

पैदल ही चल दिये मीलों घर के लिए 
ना हो सका कोई प्रबंध 
दे दी जान करीब घर के पहुंचकर 
कोरोना के संहार में छिपे हैं ऐसे मर्म 
गरीबी की मार कहें
या प्रशासन की हार
आम आदमी सहे सौ प्रहार |

प्रसव - पीड़ा सहती  स्त्री
लगी सौ सौ बंदिशें
कोई रोक ना पाए उन मुसाफिरों को
जो लिए चले गले में कोरोना का हार
गरीबी की मार कहें
या प्रशासन की हार
आम आदमी सहे सौ प्रहार |

जिस जेब में होती थी मेहनत की कमाई
है आज दो सुखी पावरोटी
काम धंधे हुए ठप, पर मिल गए दाल - भात
है समाज सेवियों और सरकार की ये उपकार
गरीबी की मार कहें
या प्रशासन की हार
आम आदमी सहे  सौ प्रहार |

(स्वरचित)
:तारा कुमारी

More poems you may like:-

Nishabd-Hindi poem

Garibi ki Maar Kahen
Ya prashasan Ki Haar, 
Aam aadami Sahe sau Prahar.

Paidal hi Chal Diye milon ghar ke liye
Na Ho Saka Koi prabandh
De Di Jaan Kareeb Ghar Ke pahunch kar corona ke sanghar mein chhipe hain aise marm,
Garibi Ke Mar kahen
Ya prashasan Ki Haar
Aam aadami Sahe sau Prahar.

Prasav pida Sahti stree
Lagi sau sau Bandishen
Koi rok Na Paye un Musafiron ko
Jo liye Chale Gale Mein corona Ka Haar,
Garibi ki Maar Kahen
Ya prashasan Ki Haar,
Aam aadami Sahe sau Prahar.


Jis jeb Mein hoti thi mehnat ki kamayi
Hai aaj do sukhi pawroti
Kam dhandhe par huye thap, par mil gaye daal-bhat
Hai Samaj seviyon aur Sarkar ki ye Upkar
Garibi ki Maar Kahen
Ya prashasan Ki Haar,
Aam aadami Sahe sau Prahar.


  :-written by Tara kumari. 

मैंने इस ब्लॉग / पत्रिका में हमारे आसपास घटित होने वाली कई घटनाक्रमों को चाहे उसमें ख़ुशी हो, दुख हो, उदासी हो, या हमें उत्साहित करतीं हों, दिल को छु लेने वाली उन घटनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है. कुछ को कविताओं का रूप दिया है, तो कुछ को लघुकथाओं का | इसके साथ ही विविध-अभिव्यक्ति के अंतर्गत लेख,कहानियों,संस्मरण आदि को भी स्थान दिया है। यदि आप भी अपनी रचनाओं के द्वारा ' poetry in hindi' कविताओं के संकलन का हिस्सा बनना चाहते हैं या इच्छुक हैं तो आप सादर आमंत्रित हैं। (रचनाएं - कविता,लघुकथा,लेख,संस्मरण आदि किसी भी रूप में हो सकती हैं।) इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पेज about us या contact us पर जाएं।

Poem
April 22, 2020
2

Comments

Post a Comment

Search

Theme images by Michael Elkan